नक्सलियों पर हमले के लिए अभी कोई आदेश नहीं : वायुसेना
बारबोरा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने सरकार से कहा है कि अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की अनुमति प्रदान की जाए। लेकिन अभी तक हमें सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पत्र या निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।"
वायुसेना ने सरकार से इस बात की अनुमति मांगी है कि किसी अभियान के दौरान यदि नक्सली उन पर हमला करें तो वे उन पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हो।
वायुसेना पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए निकासी अभियान में और खुफिया सूचनाएं जुटाने में मदद करती है। अभियान में इस्तेमाल किए जाने वाले वायुसेना के हेलीकॉप्टर नक्सलियों के हमले की चपेट में आ सकते हैं। नक्सलियों के पास रॉकेट लांचर और स्वचालित हथियार बताए जाते हैं।
उधर केंद्र सरकार कहती है कि सशस्त्र बलों को अपने ही नागरिकों के खिलाफ हमले की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications