उपचुनाव में भी कायम रहेगा कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन : मुखर्जी
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में मुखर्जी ने कहा, "हमने 10 में से तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है। ये तीन सीटें हैं गोलपोखर, कालचिनी और सुजापुर। शेष सात सीटों पर तृणमूल के उम्मीदवार होंगे।"
उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के साथ हमारा अभी भी गठबंधन है। हम उपचुनाव साथ-साथ लड़ेंगे।"
सिलीगुड़ी नगरनिगम बोर्ड के चुनाव में कांग्रेस के वाम मोर्चा से समर्थन लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा, "यह बहुत ही स्थानीय मामला था जो कि स्थानीय स्तर पर हुआ था। इससे तृणमूल कांग्रेस से हमारे संबंधों पर कोई आंच नहीं आएगी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications