श्रीलंका के दौरे से लौटे तमिलनाडु के सांसद
मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने चेन्नई हवाई अड्डे पर इन सांसदों की अगवानी की। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता टी. आर. बालू के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे से लौटा यह प्रतिनिधिमंडल करूणानिधि को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने वहां राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और शिविरों में रह रहे तमिल विस्थापितों से बातचीत की।
ज्ञात हो कि श्रीलंकाई सेना द्वारा लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ चलाए गए लंबे हिंसक अभियान के बाद हजारों की संख्या में तमिल राहत शिविरों में रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications