ब्रिटेन के लिए जासूसी करता था मुसोलिनी
इतिहासकार पीटर मार्टलैंड ने अपने एक लेख में लिखा है कि मुसोलिनी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के लिए युद्ध से जुड़े लेख लिखा करता था।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के तानाशाह हिटलर के सहयोगी के रूप में उभरे मुसोलिनी को इन लेखों के बदले प्रति सप्ताह 100 पाउंड मिला करते थे, जो कि आज के 6000 पाउंड के बराबर थे।
वर्ष 1917 में मुसोलिनी की उम्र 34 साल थी और वह एक पत्रकार के रूप में मशहूर था। मुसोलिनी को ब्रिटेन के लिए युद्ध संबंधी लेख लिखने के लिए तैयार करने में तत्कालीन ब्रिटिश सांसद सर सैमुएल होएर की प्रमुख भूमिका थी।
होएर बाद में ब्रिटेन के विदेश सचिव बने लेकिन 1917 के दौरान ब्रिटेन की गुप्तचर संस्था-एम15 के लिए इटली में जासूसी किया करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications