बांध मुद्दे पर बैठक में अनुपस्थित था तमिलनाडु : जयललिता
आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जयललिता ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा है कि अधिकांश राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी कई अंतर्राज्यीय मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित उस बैठक में उपस्थित थे।
जयललिता 16 सितंबर को केंद्रीय वन व पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक का जिक्र कर रही थीं।
जयललिता ने कहा, "केरल की ओर से मुख्य वन्य जीव वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) के.पी.ओसेफ उस बैठक में उपस्थित थे। लेकिन तमिलनाडु की ओर से वहां कोई उपस्थित नहीं था, जबकि उस बैठक में देश भर से 31 लोगों ने हिस्सा लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications