भारत ने पीओके में चीनी गतिविधियों का विरोध किया (तीसरे पैरे में संशोधन के साथ)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चीनी पक्ष दीर्घकालिक भारत-चीन संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान द्वारा गैर-कानूनी ढंग से हथियाए गए इलाकों में अपनी गतिविधियां रोक देगा।"
भारत ने यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की चीन की यात्रा के बारे में चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जारी किया है।
बयान में कहा गया है, "हमने चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के हवाले से सिन्हुआ द्वारा जारी वह रिपोर्ट देखी है जिसमें कहा गया है कि चीन पीओके की परियोजनाओं में पाकिस्तान का साथ देता रहेगा।"
प्रकाश ने कहा कि भारत की नजर में पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर के हिस्सों पर 1947 से नाजायज कब्जा कर रखा है।
उन्होंने कहा, "चीन सरकार भारत के इस रुख और पीओके में चीनी गतिविधियों के बारे में हमारी चिंताओं से बखूबी अवगत है।"
इससे पहले मंगलवार को भारत ने चीन सरकार के उक्त बयान को खारिज कर दिया था जिसमें उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अरूणाचल दौरे पर असंतोष व्यक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications