रांची के अस्पताल से नक्सली कमांडर गिरफ्तार
भैयाराम उरांव नामक यह नक्सली नेता पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का कमांडर है। उसे स्थानीय गुरुनानक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "वह बुधुवा उरांव के नाम से अपना इलाज करवा रहा था। डाक्टरों के मुताबिक वह मलेरिया से पीड़ित था। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके सहयोगी भागने में सफल हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications