बगदाद में हमला, 8 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि दोपहर बाद अल-जवादीन के पड़ोस में एक भीड़ भरे बाजार में तीन मोर्टार आ गिरे। उसके बाद कई वाहनों पर सवार होकर आए अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने मुद्रा विनिमय कार्यालयों व गहनों की दुकानों पर हमला बोल दिया।
सूत्रों ने कहा कि हमलावरों ने हथगोलों और छोटे हथियारों से दुकानों पर हमला बोल दिया।
मृतकों में अधिकांश दुकानों और कार्यालयों के मालिक व श्रमिक शामिल हैं। हमलावर पैसे व गहने लूट ले गए।
इराकी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और घायलों को नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications