शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 204 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.23 अंक उछलकर 17,117.90 पर खुला और कारोबार के दौरान 17,274.59 के उच्चतम और 17,117.90 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5054.35 पर खुला और 5127.40 के उच्चतम और 5054.35 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 124.77 अंक उछलकर 6503.23 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल कैप 114.91 अंक बढ़कर 7564.25 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के 13 सेक्टरों में से 12 में तेजी और केवल प्रौद्योगिकी सेक्टर में 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। धातु सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
करोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1685 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1075 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications