दुनियाभर में गर्भपात में आई गिरावट : अध्ययन
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिकी संस्था गटमाकर इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि दुनियाभर में महिलाओं में गर्भनिरोधकों का उपयोग बढ़ गया है।
मंगलवार को प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 1995 में गर्भपात की संख्या जहां 4.55 करोड़ थी वह घटकर 2003 में दुनियाभर में यह 4.16 करोड़ रह गई है। यानी प्रति एक हजार महिलाओं में जहां पहले गर्भपात होने की संख्या 35 थी वो अब घटकर 29 रह गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भपात की दरों में सबसे बड़ी गिरावट पूर्व सोवियत संघ से अलग हुए देशों में हुई है। रूस में गर्भपातों की संख्या 69 थी वह अब घटकर प्रति एक हजार 45 रह गई है। दूसरी ओर क्यूबा में यह संख्या 78 से घटकर 57 रह गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications