मुलायम की पुत्रवधू ने फिरोजाबाद से भरा नामांकन
मुलायम के बेटे अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर आगामी सात नवम्बर को उपचुनाव होना है। गत अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में अखिलेश फिरोजाबाद के साथ-साथ कन्नौज संसदीय सीट से भी चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
डिंपल के नामांकन के वक्त सपा महासचिव अमर सिंह के अलवा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को फिरोजाबाद से उम्मीदवार बनाया है। वह गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस सीट पर एस. पी. सिंह बघेल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भानु प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications