उत्तर कोरिया ने बांध से पानी छोड़ने पर अफसोस जताया
सियोल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गत छह सितम्बर को बांध से अचानक पानी छोड़ने के लिए बुधवार को खेद व्यक्त किया।
इस तरह एकाएक पानी छोड़े जाने से दक्षिण कोरिया में इम्जिन नदी के निकट डेरा डालने वाले छह व्यक्तियों की डूबने से मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तर कोरिया ने यह बयान नदियों में आने वाली बाढ़ के बारे में विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान जारी किया।
दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता ली जोंग जू ने बताया कि उनके देश द्वारा यह तय किया जाना बाकी है कि क्या इस बयान को उत्तर कोरिया की माफी के रूप में देखा जाए या नहीं।
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से इस घटना की माफी मांगने को कहा था। उत्तर कोरिया का कहना है कि वह जलस्तर कम करने के लिए उसे मजबूरन पानी छोड़ना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications