सेंसेक्स में 204 अंकों का उछाल (लीड-1)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.23 अंक उछलकर 17,117.90 पर खुला और कारोबार के दौरान 17,274.59 के उच्चतम और 17,117.90 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5054.35 पर खुला और 5127.40 के उच्चतम और 5054.35 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 124.77 अंक उछल्लकर 6503.23 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल कैप 114.91 अंक बढ़कर 7564.25 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications