छत्तीसगढ़ में महिला की हत्या के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राजधानी रायुपर से 400 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के बलरामपुर इलाके में पुलिस कांस्टेबल जेरेमियस टिर्की (35)ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर 40 वर्षीय सूरजमती के सिर और छाती में गोलियां मारीं।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कांस्टेबल फरार होने में कामयाब रहा लेकिन मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"कांस्टेबल ने एक छोटी सी तकरार के बाद महिला को गोली मार दी। दोनों के बीच पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध था। महिला अपने पति से अलग 10 साल की बेटी के साथ रह रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications