तालिबान के ठिकाने पर पाक ने किया हमला, 10 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि वह दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में आगे बढ़ने की तैयारी में है। यह क्षेत्र पाकिस्तानी तालिबान और अलकायदा का गढ़ है। सेना कई सप्ताहों से आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करती आ रही है।
क्षेत्र में खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "विमानों ने लाधा के आसपास के कई गांवों में तालिबानी आतंकवादियों पर प्रयोग किए जा रहे घरों पर हमला किया।"
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 10 आतंकवादी मारे गए हैं।
लाधा दक्षिणी वजिरिस्तान के मुख्य शहर वाना से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। वाना तालिबान का पूर्व कमांडर बैतुल्लाह मेहसूद का गढ़ माना जाता है। वह पांच अगस्त को अमेरिकी मिसाइल हमले में मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications