मालगाड़ी के पटरी से उतरने से यातायात प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि आगरा से 30 किलोमीटर दूर जदुई स्टेशन पर मालगाड़ी के पांच डिब्बे सुबह 4.45 बजे पटरी से उतर गए। इससे राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेलमार्ग पर परिचालन बहाल किया गया। यहां सुबह लगभग 11.30 बजे राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को सबसे पहले रवाना किया गया। कुछ रेलगाड़ियों को मथुरा की ओर मोड़ दिया गया।"
अधिकारी ने कहा, "यह बेहद अहम मार्ग है जो पूरे दक्षिण और पश्चिम को जोड़ता है। हमारा प्रयास जल्द से जल्द पटरी को व्यवस्थित करने का है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications