रैगिंग के आरोपी छात्र पर 20,000 रुपये का जुर्माना
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बी़ क़े चौधरी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को कॉलेज प्रशासन की एक बैठक हुई जिसमें सभी विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया। बैठक में कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र इंद्रजीत कुमार को रैगिंग करने का दोषी पाया गया।
उन्होंने बताया कि इंद्रजीत पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाने तथा छात्रवृत्ति और छात्रावास की सुविधा से वंचित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत को यह चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता दोहराने पर उसे कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा।
चौधरी के मुताबिक इस निर्णय की सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications