एयर इंडिया छेड़छाड़ मामला : परिचारिका व आरोपियों से मिलेगा महिला आयोग
एनसीडब्ल्यू के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आयोग द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति के सदस्य परिचारिका, परिचारक और इसमें शामिल दो पायलटों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि एक परिचारिका ने गत तीन अक्टूबर को विमान के दो पायलटों पर हाथापाई व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। परिचारिका ने गत पांच अक्टूबर को महिला आयोग में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आयोग ने एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications