बांग्लादेशी संसद के पूर्व अध्यक्ष व दो अधिकारियों पर महाभियोग
जातीय संसद (राष्ट्रीय एसेम्बली) ने पूर्व अध्यक्ष जमीरुद्दीन सिरकार, उपाध्यक्ष अख्तर हामिद सिद्दिकी और संसद के पूर्व मुख्य सचेतक खांडेकर देलवर हुसैन से 2.50 करोड़ टका (389,049 डॉलर) वापस लेने के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया।
पिछली संसद के कार्यकाल (2001-2006) के दौरान उन्होंने चिकित्सा भत्ता, ईंधन भत्ता और अन्य खर्चो के लिए यह पैसा लिया था।
इस समय सिरकार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिआ के नेतृत्व वाले विपक्षी दल 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' (बीएनपी) के सांसद हैं। हुसैन पार्टी के महासचिव हैं।
संसद ने एक और प्रस्ताव लाकर पूर्व संसदीय समिति की जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गए आरोपों की आगे की जांच के लिए यह मामला 'एंटी करप्शन कमीशन' (एसीसी) को सौंप दिया है।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, "पारित किए गए प्रस्ताव में इन तीनों द्वारा की गई अनियमितताओं के संबंध में पूरे राष्ट्र को जानकारी देने का प्रावधान भी शामिल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications