कश्मीर समस्या के सम्मानजनक हल की कोशिश में है सरकार : चिदम्बरम (लीड-1)

सामाजिक और बुनियादी मुद्दों पर आयोजित संपादकों के अखिल भारतीय सम्मेलन से इतर पत्रकारों से चर्चा में चिदम्बरम ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की समस्या का सम्मानजनक और स्वीकार्य हल होगा। हम इस पर काम कर रहे हैं।"

अलगाववादियों से वार्ता के रास्ते खुले होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हम अलगाववादियों की आवाज सुनने को तैयार हैं। हम सभी के विचार सुनेंगे।"

आतंकवाद खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चिदम्बरम ने कहा, "हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे। सुरक्षा की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और हम यहां की अन्य समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए राज्य की पुलिस को अग्रिम भूमिका निभानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद यानी पिछले दो से तीन महीनों में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ बढ़ी है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्दियों में घुसपैठ में कमी आएगी।

चिदम्बरम ने कहा कि सुरक्षा कारणों से राज्य में प्रीपेड मोबाइल सेवा बंद की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+