पाकिस्तान को मिला पहला नया एफ-16
इस मौके पर मंगलवार को टेक्सास में लॉकहीड मार्टिन के फोर्ड वर्थ में आयोजित समारोह में अमेरिकी और पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुख मौजूद थे।
पाकिस्तान की ओर से वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राव कमर सुलेमान ने पहले एफ-16 ब्लॉक 52 विमान को ग्रहण किया।
इस मौके पर लॉकहीड मार्टिन में एफ-16 परियोजना के उपाध्यक्ष जॉन लार्सन ने कहा, "पाकिस्तानी वायु सेना के आधुनिकीकरण का मुख्य उद्देश्य शांति को स्थापित करना है। यह आज की दुनिया में उपलब्ध चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में सबसे उन्नत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications