बाल्को हादसे की जांच के लिए न्यायधीश नियुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग (गैड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "न्यायाधीश संदीप बक्शी इस हादसे की छह बिंदुओं पर आधारित जांच करेंगे और तीन महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप देंगे।"
पुलिस ने सात अक्टूबर को निर्माण कंपनी गैनन डंकरले एंड कंपनी लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पिछले सप्ताह 20 चीनी इंजीनियरों से भी पूछताछ की गई थी।
उल्लेखनीय है कि बाल्को के निर्माणाधीन संयंत्र में चिमनी गिर गई थी जिसमें 45 कामगारों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications