जन्मस्थली पर ही चे ग्वेरा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक अधिकारी होरासियो घिरार्डी ने बताया कि यह घटना बीते सप्ताहांत की है और इस वारदात को उन लोगों ने अंजाम दिया है जो इस शख्सियत को पसंद नहीं करते या फिर वे चोरी अथवा नुकसान पहुंचाने के इरादे से ही आए थे।
उन्होंने कहा, "कुछ अज्ञात लोगों द्वारा इस प्रतिमा को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब हमें इसकी मरम्मत करवानी होगी और सुरक्षा भी करनी होगी।"
रोसारियो शहर में बनी चे ग्वेरा की प्रतिमा 14 मीटर लंबी है। इसका वजन तीन टन है। इस प्रतिमा का अनावरण चे की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर 14 जून, 2008 को किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications