पाक ने अमेरिकी अधिकारियों को दी गई रियायत वापस ली
समाचार पत्र 'द न्यूज' में बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है, "इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी अमेरिकी अधिकारियों को सामान्य जांच केंद्रों से होकर गुजरना पड़ेगा क्योंकि इस बारे में 9/11 की घटना के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ द्वारा मुहैया करवाई गई विशेष सुविधा को वापस लिया जा रहा है।"
रियायत के तहत अमेरिकी अधिकारी और उनके वाहनों बिना किसी जांच के यहां के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में प्रवेश और उड़ने की इजात द गई है।
समाचार पत्र के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने 15 अक्टूबर से यह सुविधा वापस लेने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications