थाना प्रभारी के बेटे ने छात्र की थाने ले जाकर पिटाई की

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदश के मेरठ जिले में एक थाना प्रभारी के बेटे पर अपने साथियों के साथ मिलकर मैनेजमेंट के एक छात्र की थाने ले जाकर पुलिसकर्मियों के सामने जमकर पिटाई करने का आरोप लगा है।

घटना शहर के गंगानगर इलाके की है। जहां थाना प्रभारी बृजपाल यादव का बेटा राहुल अपने साथियों के साथ 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलाजी' (आईआईएमटी)के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र संदीप सिन्हा को कथित तौर पर मंगलवार को अगवा करके स्थानीय इचौली थाने ले गया। यहां के थाना-प्रभारी के पद पर बृजपाल तैनात हैं। आरोप है कि थाने में राहुल ने संदीप की जमकर पिटाई की और उसे मरणासन्न हालत में शहर के दीप होटल के पास छोड़कर फरार हो गया।

घायल संदीप को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपी लड़कों के खिलाफ मामला तो दर्ज किया है लेकिन इनमें थाना प्रभारी के बेटे का नाम शामिल नहीं है।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शरद सचान ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि फिलहाल तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सचान ने कहा कि हमें इस बात की भी जानकारी मिली है कि दरोगा का बेटा राहुल पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से इस घटना में शामिल था। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मसाराम गौतम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के छपरा के रहने वाले पीड़ित छात्र संदीप के मुताबिक मंगलवार को राहुल अपने दोस्त संदीप, सचिन चौधरी व बबिन चौधरी के साथ उसके कमरे में घुस आया और उसे जबरन कार में बिठाकर इचौली थाने में ले गया और वहां उसकी पिटाई की।

संदीप ने बताया कि आरोपी कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे राज्यों के छात्रों से शाम होते ही शराब व होटल में खाना खिलाने का दबाव बनाते हैं, मना करने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि राहुल व उसके साथियों ने कमरे में बाइक के लिए रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+