हमले के विरोध में मयूरभंज में झामुमो का बंद
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया है कि झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और कई जगहों पर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया।
उन्होंने बताया, "स्कूल और कॉलेज बंद हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम है।"
गौरतलब है मंगलवार को राजधानी भुवनेश्वर से 270 किलोमीटर दूर बंददम गांव में संदिग्ध नक्सलियों के हमले में पूर्व सांसद और झामुमो के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुदम मरांडी के सुरक्षा में लगे तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications