पाकिस्तानी नौसेना कर रही 'सीस्पार्क' अभ्यास

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स के हवाले से बताया, " पाकिस्तान के नौसैनिक, स्पेशल सर्विस ग्रुप, जहाज, पनडुब्बी और लड़ाकू विमान सहित नौसेना की सभी संचलानात्मक इकाइयां इस अभ्यास में शरीक हो रही हैं"।
विशेष अभ्यास को चार चरणों में बांटा गया है। कराची में आज सुबह अभ्यास के संक्षिप्त उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एडमिरल नोमान बशीर ने की। अभ्यास का मकसद पाकिस्तानी नौसेना की अभियान चलाने की क्षमता का आकलन करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications