नेपालः हज यात्रियों की आयु सीमा तय

Haj Pilgrims
काठमांडू। नेपाल की सरकार ने हज यात्रियों के लिए आयु सीमा निर्धारित कर दी है। ऐसा करके सरकार मक्का जाने वाले यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इस बात पर यहां मुस्लिम समुदाय काफी नाराज है और उन्होंने सरकार के इस कदम के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने नवंबर महीने में प्रस्तावित हज यात्रा के लिए 20 सदस्यीय हज समिति का गठन किया है। समिति ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि 65 साल से अधिक उम्र वालों को हज यात्रा के लिए पासपोर्ट न जारी किए जाएं।

मुसलमानों ने रविवार को नई हज समिति के फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा है कि यह कदम संसदीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।

दो दर्जन मुस्लिम संगठनों की प्रतिनिधि संस्था, एकीकृत मुस्लिम राष्ट्रीय संघर्ष समिति के संयोजक ताज मोहम्मद मियां के अनुसार "नेपाल से प्रति वर्ष लगभग 500 लोग हज यात्रा के लिए जाते हैं।" मियां ने कहा ,"पिछले वर्ष 475 लोग हज यात्रा पर गए थे। उनमें से ज्यादातर की उम्र 65 साल से अधिक थी, उनमें 80 वर्ष की उम्र के लोग भी शामिल थे। नया आदेश एक तरह से हज यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जैसा है। यह कदम इस्लाम विरोधी है, क्योंकि यह हर मुसलमान का सपना होता है कि जीवन में वह एक बार हज पर जरूर जाए।"

मियां ने कहा है कि भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे किसी भी दक्षिण एशियाई देश ने इस तरह का निर्देश जारी नहीं किया है। मियां ने आगे कहा है, "मुसलमान इस प्रतिबंध के हटाए जाने तक अपना विरोध जारी रखेंगे। हम जिले के मुख्य अधिकारी के कार्यालयों का घेराव करेंगे और अन्य आंदोलनात्मक कदमों की भी घोषणा करेंगे।"


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+