आइडिया ने कॉल दर किया 40 पैसे

उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह योजना साल भर तक प्रभावी रहेगी। आइडिया सेल्युलर की नई योजना के मुताबिक, लैंडलाइन और किसी भी नेटवर्क पर एसटीडी कॉल की दर 50 पैसे प्रति मिनट और एसएमएस की 50 पैसे प्रति मैसेज होगी।
इस टैरिफ सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को एक बार 47 रुपये के टैरिफ वाउचर से रिचार्ज करना होगा। नए प्रीपेड ग्राहकों को घटी दर का लाभ पहले रिचार्ज से अपने आप मिलने लगेगा। हालांकि रोजाना पहले मिनट का खर्चा सामान्य कॉल दर का ही होगा और उसके बाद स्थानीय काल्स 40 पैसे प्रति मिनट तथा एसटीडी सेवा 50 पैसे प्रति मिनट की दरें लागू होंगी। यह योजना सभी रीटेल आउटलेट और मुम्बई के आइडिया शोरुम में उपलब्ध है।
मुम्बई सर्किल के मुख्य परिचालन अधिकारी शशि शंकर ने बताया कि मुम्बई में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या दस लाख से अधिक हो गई है और इसमें लगातार बढोत्तरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications