अरूणाचल से दूर रहें मनमोहन: चीन

चीन के विरोध भरे इस पत्र से पूरा महकमा चौंक गया है। आखिर अपने ही देश के किसी भाग में प्रधानमंत्री की यात्रा पर पड़ोसी देश क्यों ऐतराज जता रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 3 अक्तूबर की अरूणाचल यात्रा का जिक्र करते हुए एक पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है कि पीएम को विवादित क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
कृष्णा जल्द रखेंगे अपना पक्ष
चीन के मुताबिक ये विवाद अभी भी आधिकारिक तौर पर सुलझा नहीं है। चीन दावा करता रहा है कि अरूणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है, वहीं भारत इन सभी दावों को नजरअंदाज करते हुए किसी भी तरह के विवाद से इंकार करता रहा है।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक चीन के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा जल्द ही अपना पक्ष रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications