अल्बानिया ने मांगी मदर टेरेसा की अस्थियां

Mother Teresa
नई दिल्ली। अल्बानियाई प्रधानमंत्री सैली बेरिशा ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि मदर टेरेसा की अस्थियां अगस्त 2010 में उनकी 100वीं जयंती तक अल्बानिया को वापस कर दी जानी चाहिए। ज्ञात हो कि मदर टेरेसा अल्बानिया की मूल निवासी रहीं हैं। भारत सरकार ने इसपर कहा है कि मदर टेरेसा भारतीय नागरिक थीं, लिहाजा उनकी अस्थियां किसी भी अन्य देश को सौंपे जाने का सवाल ही नहीं उठता।

भारतीय कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस (सीबीसीआई) ने कहा है कि चर्च चाहेगा कि मदर टेरेसा की अस्थियां देश में ही रहें। उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। सीबीसीआई के प्रवक्ता बाबू जोसेफ ने मंगलवार को कहा है, "कैथोलिक चर्च विदेश मंत्रालय के उस बयान का हृदय से स्वागत करता है जिसमें उसने कहा है कि मदर टेरेसा पूरी तरह भारतीय नागरिक थीं। हम भी चाहेंगे कि उनकी अस्थियां भारत में ही रहें।"

चर्च ने कहा, "मदर टेरेसा ने जीवनभर अपनी गतिविधियों के जरिए भारतीय समाज के हर वर्ग के साथ एक मजबूत रिश्ता कायम किया था और देश का हर नागरिक उनका सम्मान करता था। मदर टेरेसा और भारतीयों के बीच यह मां-बेटे जैसा रिश्ता था, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+