अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा के 2 नेता गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक भाजपा के दो नेताओं जयब्रत डे और देवाशीष पुरोहित को संभलपुर कस्बे से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने सोमवार को सड़क पर ही राज्य कृषि विभाग के उप निदेशक डी.सी. पाई के चेहरे पर कालिख पोती थी और उनकी पिटाई भी की थी। इस घटना के समय दोनों नेता कई कार्यकर्ताओं के साथ वहां किसानों की बैठक में पहुंचे थे।
पुलिस अधिकारी आर. एन. देव ने आईएएनएस को बताया, "डे और पुरोहित अपने समर्थकों के साथ मिलकर पाई की पिटाई की और उनके चेहरे पर काली स्याही भी पोती।"
देव ने कहा, "हमने कृषि विभाग के एक अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद डे और पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। यह अधिकारी इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications