हिमाचल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निलंबन रद्द
गुप्ता को भ्रष्टाचार के आरोप में सर्तकर्ता ब्यूरो के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (जीआईसी) के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया था।
कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री के आदेश पर गुप्ता का निलंबन वापस ले लिया। उनकी पद पर तैनाती के संबंध में आदेश बाद में दिए जाएंगे।"
गुप्ता को जुलाई में सर्तकर्ता और भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने नकद 200,000 रुपये रखने के आरोप में पारवानू के एक होटल से गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप लगा। सर्तकर्ता ब्यूरो ने उनके शिमला और पंचकूला स्थित घरों पर छापा भी मारा था।
गुप्ता का निलंबन रद्द किए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर पुलिस महानिदेशक (सर्तकर्ता ब्यूरो) डी. एस. मानहस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications