महाराष्ट्र चुनाव : ठाकरे परिवार की 3 पीढ़ियों ने किया मतदान

पिछले कुछ दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति को एक दिशा देने वाले बाल ठाकरे आज सुबह 10.15 बजे बांद्रा स्थित अपने घर 'मातोश्री' से बाहर निकले और उन्होंने खेरवाड़ी मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई।

मतदान करने के बाद बाहर निकलते हुए 80 वर्षीय ठाकरे ने भीड़ की तरफ अपनी बाईं ऊंगली दिखाई और मुस्कुराते हुए लोगों की ओर इशारा किया कि उन्होंने अपना मत डाल दिया है।

ठाकरे के साथ उनके बेटे उद्धव, पुत्रवधू रश्मि, पोता आदित्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उद्धव, रश्मि और आदित्य ने भी मत डाले।

उधर, ठाकरे के भतीजे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ने दादर स्थित शिवाजी पार्क के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया । वोट देने से पहले राज ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।

ठाकरे परिवार की एक अन्य सदस्य शालिनी ठाकरे ने अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शालिनी राज के रिश्ते के भाई जीतेन्द्र की पत्नी हैं। वह मनसे के टिकट पर अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+