अज्ञात बीमारी की जांच के लिए भोपाल पहुंचा चिकित्सा दल
दिल्ली से आए दल में 'नेशनल वैक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोगाम' की डा. कल्पना बरुआ और राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) के डा. पंकज शर्मा शामिल है। इन्होंने सोमवार को बीमारी की चपेट में आए भोपाल के 24 इलाकों का दौरा किया। यहां अन्य तीन दलों ने भी प्रभावित परिवार और आसपास रहने वाले लोगों की जांच की।
जांच के दौरान कई मरीजों के रक्त में प्लेटलेट कम पाई गई लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे मरीजों के नमूनों की जांच दिल्ली की प्रयोगशाला में कराई जाएगी। दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने भोपाल में मलेरिया और डेंगू के व्यापक फैलाव की समीक्षा की। प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications