कनाडा में सिख महिला की हत्या पर रहस्य बरकरार

हरसिमरत कहलों (27)का शव उसके मित्र हरनक महल को बरामद हुआ। महल ने फोन पर हरसिमरत से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन उसके फोन नहीं उठाया। इस पर महल ने इस बारे में पिछले गुरुवार को पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल से कहलों का शव मिलने के साथ-साथ तीन नवजात बच्चों के शव भी सूटकेसों से बरामद हुए। अभी यह ज्ञात नहीं है कि यह नवजात बच्चे कहलों के थे या नहीं।

कहलों का वर्ष 2005 से कोई रिश्ता नहीं रहा था और वह अपने मित्र के साथ रहती थी। उसके संबंधियों का कहना है कि वह अगले महीने शादी करने भारत जाने वाली थी। हत्या के समय वह कथित तौर पर गर्भवती थी हालांकि उसके करीबी मित्रों के अनुसार उसके परिवार को इस बारे में कुछ पता नहीं था।

कहलों के भाई का कहना है, "वह जिंदगी अपने अंदाज से जीती थी। हमारा उससे कोई नाता नहीं था। वह अपनी मर्जी की मालिक थी। हमें उसके दोस्तों के बारे में कुछ नहीं मालूम।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+