रूस के साथ ईरान मसले पर चर्चा करेंगी क्लिंटन
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार सोमवार देर रात क्लिंटन दो दिवसीय दौरे पर मास्को पहुंची। उनका रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव, विदेश मंत्री सेरजी लावरोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।
क्लिंटन के रूस पहुंचने से पूर्व पश्चिमी मीडिया ने कहा था कि ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए क्लिंटन रूस से सहायता मांग सकती हैं।
क्लिंटन और लावरोव स्टार्ट-1 के स्थान पर सामरिक आक्रमक आयुध संधि को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्टार्ट-1 की अवधि पांच दिसंबर को खत्म होने वाली है।
उल्लेखनीय है कि स्टार्ट-1 के तहत अमेरिका और रूस को परमाणु हथियारों की संख्या को कम करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications