'सब सरकार करेगी' की भावना में बदलाव जरुरी : शिवराज (लीड-1)
प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अपने आवास पर आयोजित स्वैच्छिक संगठनों की पंचायत में सोमवार को चौहान ने कहा कि स्वैच्छिक संगठनों की मदद से प्रदेश बनाओ अभियान चलाया जाएगा। स्वैच्छिक संस्थाएं आम आदमी में कर्तव्य बोध जागृत करने का काम करेंगी ।
चौहान ने कहा कि आज जरुरत इस बात की है कि आमआदमी अपनी जिम्मेदारी को समझे। उसे सिर्फ सरकार से अपेक्षा नहीं करना चाहिए। लोग नेताओं के स्वागत में तो हजारों रुपए खर्च कर देते है मगर कुएं की सफाई कराने के लिए रकम नहीं जुटा पाते।
उन्होंने आगे कहा कि गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) का गठन समाजसेवा के लिए करना चाहिए न कि धन कमाने के लिए। कुछ लोग धन कमाने के लिए एनजीओ बनाते है जो ठीक नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर बताया कि उनके पास कई ऐसे लोग आते है जो एनजीओ के नाम पर मदद की मांग करते है।
उन्होंने प्रदेश भर से आए स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे जनता में इस भाव को जगाएं कि विकास में उनकी भी भागीदारी जरुरी है क्योंकि आमजन की हिस्सेदारी के बगैर प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है।
प्रदेश के 1500 आए स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस पंचायत में हिस्सा लिया। चौहान ने एलान किया है कि प्रदेश में आए स्वैच्छिक संगठनों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications