परमाणु परीक्षण से बिगड़ जाएंगे भारत-अमेरिका के संबंध : न्यूयार्क टाइम्स

अखबार ने 'जस्ट से नो' शीर्षक वाले अपने संपादकीय में लिखा है, "भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अपनी सरकार को परमाणु हथियार परीक्षण के लिए उकसा रहे हैं।"

अखबार ने लिखा है, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह परमाणु परीक्षण का विरोध कर रहे हैं। उन्हें अपना विरोध लगातार जारी रखना चाहिए, क्योंकि परमाणु परीक्षण वाशिंगटन के साथ भारत के रिश्तों के लिए, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए और परमाणु हथियारों के विस्तार को रोकने की वैश्विक कोशिशों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।"

न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है, "यदि भारत कोई परमाणु परीक्षण करता है तो अमेरिका 2008 के समझौते के तहत परमाणु ईंधन और प्रौद्योगिकी की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देगा। इससे भारत के परमाणु विद्युत उत्पादन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की योजना को करारा झटका लगेगा।"

अखबार ने आगे लिखा है, "यदि भारत परीक्षण करता है तो पाकिस्तान भी परीक्षण का निर्णय लेगा। इससे दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच और तनाव बढ़ेगा। इसके कारण आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर बुरा असर पड़ेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+