सईद को क्लीन चिट पर भारत नाराज

लाहौर में अदालत के फैसले के बाद सईद के वकील एके डोगर ने संवाददाताओं को लाहौर में बताया, "मैंने अदालत को तर्क दिया कि पंजाब सरकार ने जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख को प्रतिबंधित नहीं किया है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र ने किया है। अदालत ने मेरे तर्क को मान लिया।"
पाकिस्तान सरकार को जांच करनी चाहिए
इधर, नई दिल्ली में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि मुंबई हमले के पीछे का मुख्य षड़यंत्रकारी सईद ही है।
कृष्णा ने पाकिस्तानी अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "हम अभी भी कहते हैं कि मुंबई हमले के पीछे मुख्य षड़यंत्रकारी सईद ही था और पाकिस्तान सरकार को हर हाल में उसके खिलाफ जांच करनी चाहिए और मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार रहे लोगों को दंडित करना चाहिए।"
पाकिस्तानी अदालत का फैसला ऐसे समय में आया है, जब ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा था कि भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के कूटनीतिक दबाव ने पाकिस्तान को पहली बार यह स्वीकारने के लिए मजबूर कर दिया कि पाकिस्तानी नागरिक मुंबई हमले में लिप्त थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications