आतंकी संगठनों पर नहीं रहा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का नियंत्रण : अमेरिका

अखबार ने एक अनाम अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से लिखा है कि यद्यपि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में अमेरिकी ड्रॉन हमले व्यापक रूप से सफल रहे हैं, लेकिन किसी समय आईएसआई का समर्थन प्राप्त कर चुके आतंकी संगठन नए लड़ाकों की भर्ती करने में अलकायदा की मदद कर रहे हैं।

इन आतंकी संगठनों में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी, लश्कर-ए-झांगवी और इस्लामिक जिहाद मूवमेंट शामिल हैं।

वाशिंगटन टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि लगता है आईएसआई का इन आतंकी संगठनों पर अब नियंत्रण समाप्त हो चुका है।

अखबार ने लिखा है कि पाकिस्तान में तालिबान आंदोलन के नेताओं पर हमले करने के बावजूद आईएसआई अफगानिस्तान के तालिबान नेताओं के साथ अपने संपर्क बनाए रखना चाहता है।

अखबार ने लिखा है कि इस बात को लेकर चिंता है कि आईएसआई अफगानिस्तानी तालिबान के साथ सहानुभूति रखता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+