दिल्ली के बाजारों की तर्ज पर मुंबई में 'लिंकिंग रोड'
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के बांद्रा इलाके में 'लिंकिंग रोड' पर खूबसूरत ज्यूलरी, फैशनेबल परिधान और रंग-बिरंगे फुटवियर आपके स्वागत के लिए तैयार हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां आपके पास चुनने के लिए ढेरों विकल्प हैं।
वास्तव में एक मील लंबी सड़क पर शुरू हुआ यह बाजार दिल्ली के कुछ खास बाजारों की तर्ज पर शुरू किया गया है। यहां दिल्ली में फैशनेबल वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध जनपथ बाजार, भारतीय परिधानों के लिए प्रसिद्ध सरोजिनी नगर बाजार और तरह-तरह के सैंडिल्स के लिए मशहूर लाजपत नगर बाजार का संयुक्त रूप दिखाई देगा।
लिंकिंग रोड पर तरह-तरह के परिधानों, बैग्स, जूते-चप्पलों के साथ खाने-पीने की जायकेदार चीजें भी मिलती हैं। पानी-पूरी, भेलपूरी, सेव पूरी के साथ ग्राहक गर्मागर्म कॉफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
बाजार में अलग-अलग तरह के वस्त्रों और अन्य वस्तुओं के लिए अलग-अलग जगहें सुनिश्चित हैं। एक जगह पर भारतीय पारंपरिक परिधान मिलेंगे तो दूसरी स्थान पर आधुनिक वस्त्र मिलेंगे। इसी तरह अन्य चीजें भी बाजार के अलग-अलग हिस्सों में मिलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications