महाराष्ट्र चुनाव : चव्हाण और अनिल अंबानी सहित कई हस्तियों ने किया मतदान

राज्यपाल ने दक्षिणी मुंबई में राजभवन में बने मतदान केंद्र पर मत डाला। वहीं अंबानी ने कोलाबा मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री चव्हाण ने नांदेड़ में मत डाला।

उद्योगपति आदि गोदरेज और मुंबई के पुलिस आयुक्त डी. शिवनंदन ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। राहुल बोस ने उत्तर पश्चिम मुबई में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उधर, गढ़चिरौली जिले में मंगलवार सुबह मतदान आरंभ होने से पहले संदिग्ध नक्सलियों ने गोलीबारी की। पिछले सप्ताह नक्सलियों ने यहां 17 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने आईएएनएस को बताया, "अहेरी विधानसभा क्षेत्र के कसनपुर गांव में सुबह लगभग 6.30 बजे गोलीबारी हुई।"

राज्य के 7.6 करोड़ मतदाता कुल 288 विधानसभा सीटों पर 3,559 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए अपने-अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 211 है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुल 84,136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन के बीच है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 139 और भाजपा-शिवसेना को 119 सीटें मिलीं थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+