भारतीयों पर हमला करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा
भारत दौरे पर आए आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने यह बात विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ मंगलवार को आयोजित बातचीत के दौरान कही। स्मिथ साल में दूसरी बार अपने पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं।
बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया की केंद्रीय व प्रांतीय सरकारें भारतीय छात्रों की आस्ट्रेलिया में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के प्रति वचनबद्ध हैं।
स्मिथ ने कहा है कि आस्ट्रेलिया में हिंसा और नस्ली पूर्वाग्रह के लिए कतई स्थान नहीं है।
स्मिथ ने कहा, "जिन लोगों ने भारतीय छात्रों पर हमले किए हैं उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications