केरल विधानसभा उपचुनाव में पूर्व माकपा नेता को कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस नेता आस्कर फर्नाडीज की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुन्नूर से कुट्टी के अलावा एर्नाकुलम से डोमिनिक प्रजेंटेशन तथा अलापुझा से ए. ए. शुकर की उम्मीदवारी पर अपनी मुहर लगा दी है।
ज्ञात हो कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना करने के लिए कुट्टी को माकपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कुट्टी कन्नूर से सांसद भी रह चुके हैं।
केरल में तीनों विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications