पिनेलोप की सगाई की अफवाह
लोगों का कहना है कि क्रूज की उनके मित्र जेवीयर बार्डेन से सगाई हो गई है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार रात न्यूयॉर्क में अपनी नई फिल्म 'ब्रोकन एम्ब्रेसेज' के प्रदर्शन के मौके पर पहुंची 35 वर्षीय अभिनेत्री की उंगली में चमकती अंगूठी देखी गई। 'पीपुल' पत्रिका के मुताबिक पिनेलोप ने यह चमकती हुई अंगूठी सगाई की उंगली में पहन रखी थी।
पिनेलोप अंगूठी से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications