विकास यादव ने अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी बहन भारती यादव के कथित प्रेमी नीतीश कटारा की हत्या करने के गुनाह में आजीवन कारावास की सजा काट रहे विकास यादव ने अपनी बहन की शादी में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम जमानत हेतु मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
याचिका में विकास यादव की ओर से कहा गया है कि चूंकि वह भारती का भाई है और पहली नवंबर को होने वाली उसकी शादी में उसे वैवाहिक परंपराओं का निर्वाह करना है। इसलिए उसे तीन महीने के लिए जमानत पर रिहा कर दिया जाना चाहिए।
अदालत विकास यादव की इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications