अभिनेता ब्लूम बने यूनीसेफ के सद्भावना दूत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक के मुताबिक यूनीसेफ के कार्यकारी निदेशक एन वेनमैन ने कहा, "बेसहारा बच्चों के लिए ब्लूम की सशक्त आवाज का हमारे साथ आना गर्व की बात है।"
ब्लूम ने वर्ष 2007 में नेपाल के स्कूूलों का दौरा किया था और उसके बाद से वह यूनीसेफ का सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं यूनीसेफ के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।"
गौरतलब है कि 32 वर्षीय ब्लूम ने सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स' में अभिनय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications