गढ़चिरौली में नक्सलियों ने की गोलीबारी
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने आईएएनएस को बताया, "अहेरी विधानसभा क्षेत्र के कसनपुर गांव में सुबह लगभग 6.30 बजे गोलीबारी हुई।"
जयकुमार ने कहा कि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। यहां मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से आरंभ हो गया।"
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications