काले हिरण का शिकार करने वाले 2 लोग बंदी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस दल ने गश्ती के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के बायपास पर एक जीप को रोका तो उसमें मृत काला हिरण मिला। नरसिंहपुर कोतवाली ने जीप में सवार दीवान नरेश सिंह और साथी गोविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों के पास से 12 बोर की दो बंदूकें और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जीप जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications